Safety Slogan in Hindi pdf. सेफ्टी पोस्टर इन हिंदी। सुरक्षा पर स्लोगन इन हिंदी। slogans in hindi on safety.
![Safety Slogan in Hindi](https://majhanibandh.com/wp-content/uploads/2022/01/safety-slogan-hindi-2.png)
दिखावे के लिए काम में हीरो न बने, दुर्घटना से होगी हालत बुरी और रोने लगेंगे अपने।
सुरक्षा के नियम है जहांपर जीवन की गारंटी है वहांपर।
सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने में ही हमारी भलाई है।
समय अनमोल है काम अनमोल है पर जीवन सबसे अनमोल है।
काम से नजर मत हटाओ, दुर्घटना को पास मत बुलाओ।
दुर्घटना से सीखे और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करे।
सुरक्षा को अपनाना आसान होगा, इससे पहले कि जान गंवाना महंगा पड़े।
सुरक्षा को अपनाना ही है पहला काम, सुरक्षित जीवन से ही मिलेगा सफल इनाम।
सुरक्षा के नियमों में अर्थ है, सुरक्षा के बिना सब कुछ व्यर्थ है।
सुरक्षा अपनालो जिंदगी आसान बनालो।
सुरक्षा से समृद्धि की ओर।
सुरक्षा उपकरणों को साथ ले चलो, जिंदगी को अपनाते चलो।
अन्य पढे:
{क्रिएटिव 50} क्वालिटी स्लोगन Slogan on Quality in Hindi
सेफ्टी शूज हैन्ड ग्लोज का इस्तेमाल करें, हाथ पाँव injury से बचाए।
काम के वक्त मस्ती, जान पड़ेगी सस्ती।
हैंड ग्लोज पहने, अपने हाथों को injury से दूर रखें।
सुरक्षा अफसरों को फॉलो करें, हर समय खुद को सुरक्षित महसूस करें।
दुर्घटना से जीवित और आर्थिक हानि होती है इसे रोके,
हमेशा काम सुरक्षा अधिकारियों की उपस्थिति में करें।
जान सलामत तो काम हजार।
सुरक्षा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें, दुर्घटना होने में अपना सहयोग दें।
हर पल हर कदम सुरक्षा पर हो अपना ध्यान,
सुरक्षित काम से ही बचेगी सबकी जान।
उज्ज्वल भविष्य की सिर्फ एक निशानी,
सुरक्षित काम सुरक्षित जीवन।
लाल बत्ती हमे सतर्क करती है,
संकट की हमे चेतावनी देती है।
कामपर नजर सुरक्षित जीवन सफर।
सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करोगे,
तो ज़िंदगी भर पछताओगे।
पहले सुरक्षा बाद में काम जीवन ही है सबसे अनमोल दाम।
जिसके सर पर हेल्मेट होता है, यमराज भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं पाता है।
सुरक्षा का एक ही मंत्र, काम पे ध्यान ही है असली तंत्र।
दुर्घटना को कम करना जरूरी है,
तो सुरक्षा उपकरणोंका उपयोग जरूरी है।
काम पे ध्यान दे। आपकी एक लापरवाही सबको संकट मे डाल सकती है।
जहाँ सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं वहाँ जन धन का कोई मोल नहीं।
Safety Slogan in Hindi सुरक्षा पर स्लोगन इन हिंदी
सुरक्षा मानव जीवन का मूलभूत आधार है। सदियों से मानव अपने जीवन में सुरक्षा को महत्व देता आ रहा है। सुरक्षा का महत्व जानते हुए हमारा भारत देश हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस सप्ताह के रूप में भी मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य हमारे भारत देश के लोगों के जीवन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता निर्माण करना है।
पूरे देश में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस नए जोश से, नए उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन फैक्ट्रियों में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। आर्थिक और जीवित हानि के बचाव के तरीके बताए जाते हैं।
इस दिन सरकार द्वारा भी लोगों को सुरक्षा के विभिन्न तरीकों से अवगत किया जाता है। हर साल देश में आने वाले प्राकृतिक हादसों से खुद को कैसे बचाएं, समाज की रक्षा में अपना योगदान कैसे दें इसका भी विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है। हर साल हमारे देश में कई सारे प्राकृतिक हादसे होते हैं जैसे बाढ़ आना, भूकंप होना, काफी बारिश होना, जंगलों में अचानक आग लगना, तूफान, सुनामी आदि।
प्राकृतिक हादसों में कई बार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। प्राकृतिक हादसों में पालतू जानवर, खेती, पशु पक्षी नष्ट होते है। कई बार पूरे के पूरे गांव पानी में डूब जाते है और कई बार भूकंप में पूरे के पूरे गांव नष्ट हो जाते हैं, ऐसी अवस्था में सरकार द्वारा प्राइवेट संस्था द्वारा बड़े स्तर पर बचाव कार्य चलते हैं। मिट्टी के ढेर में, पानी में डूबे हुए लोगों को बाहर निकाला जाता है।
ऐसी स्थिति में लोगों को दुर्घटना होने से पहले क्या करना चाहिए और दुर्घटना होने पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए इसका विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। कभी-कभी देश के विभिन्न राज्यों में सड़क हादसे, कंपनी में आग लगना, नदी के किनारे वाले इलाकों में बाढ़ आना आदि हादसे होते रहते हैं। ऐसे में क्या सावधानी रखनी चाहिए और क्या कदम उठाने चाहिए इसके प्रति भी लोगों को सुरक्षा के तरीकों से अवगत किया जाता है।
हमे आशा है की आपको ऊपर दिए गए “Safety Slogan in Hindi सुरक्षा पर स्लोगन इन हिंदी” हेल्पफुल लगे होंगे। यदि आपको Safety Slogan in Hindi से कुछ value मिलती है तो अपने co-workers के साथ जरूर शेअर करे।